Home » ताजा खबरें » ‘अब युवी की तो छुट्टी’; युवराज पर क्यों फूटा वाइफ हेजल कीच का गुस्सा? वीडियो शेयर कर कहा- ‘बहुत हो गया यार’ |

‘अब युवी की तो छुट्टी’; युवराज पर क्यों फूटा वाइफ हेजल कीच का गुस्सा? वीडियो शेयर कर कहा- ‘बहुत हो गया यार’ |

Hazel Keech Video एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पति युवराज सिंह पर नाराजगी जाहिर करती दिख रही हैं।

हिन्द न्यूज | क्रिकेट | 31 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह से शादी रचाई है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है। हेजल शादी के बाद स्क्रीन पर तो कम ही नजर आती हैं, मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे खूब लाइमलाइट में रहती हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पति युवराज पर नाराज होते देखा जा सकता है।

युवराज सिंह पर क्यों नाराज हुईं हेजल कीच?
हेजल कीच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर गुस्से के भाव हैं। वे पति युवराज सिंह के लिए कहती दिख रही हैं, ‘बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी’। हेजल इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं कि युवराज हर जगह उनके आगे-पीछे नजर आ जाते हैं। हालांकि, हेजल यह सब मजाकिया अंदाज में कहती दिख रही हैं।

नेटिजन्स बोले- ‘लीजेंड भी घर की डांट से नहीं बच पाते’
हेजल कीच शेयर किए गए वीडियो में कह रही हैं, ‘मैं जहां भी जाती हूं युवी नजर आता है। आगे-पीछे हर जगह। घर के अंदर, घर के बाहर। बहुत हो गया यार। अब युवी की तो छुट्टी।’ यह सब कहते हुए हेजल के चेहरे पर गुस्से वाले भाव हैं। मगर, थोड़ी देर में वे खुद मुस्कुराने लगती हैं। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि घर की डांट से युवराज जैसे क्रिकेट लीजेंड भी नहीं बच पाते हैं।

2016 में हुई युवराज-हेजल की शादी
युवराज और हेजल कीच की शादी नवंबर 2016 में हुई। दोनों की शादी को करीब दस साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे हैं। बता दें कि हेजल ने कई भारतीय धारावाहिकों व फिल्मो में काम किया है। वे बॉडीगार्ड फिल्म में अपने काम के लिए लोकप्रिय हुईं।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us