Home » ताजा खबरें » जयपुर-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट में फ्यूल लीक, टेकऑफ से ठीक पहले ऐसे टला बड़ा हादसा !

जयपुर-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट में फ्यूल लीक, टेकऑफ से ठीक पहले ऐसे टला बड़ा हादसा !

Edited By = Zahid Ali 

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एअर इंडिया की जयपुर-मुंबई फ्लाइट AI-622 में फ्यूल लीकेज का पता चला। टेकऑफ से ठीक पहले पायलट ने उड़ान रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए और उन्हें लगभग 3 घंटे 40 मिनट बाद दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया।

राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जहां, एअर इंडिया की जयपुर-मुंबई फ्लाइट AI-622 में फ्यूल लीकेज होने लगा। फ्यूल लीकेज का अलर्ट मिलते ही पायलट ने रनवे पर जाते समय टेकऑफ रोक दिया। 

दरअसल, एअर इंडिया की यह फ्लाइट जयपुर से मुबंई के लिए उड़ान भरने वाली थी। एयरक्राफ्ट रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान तकनीकी सिस्टम में खराबी का सिग्नल मिला। जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया। इस दौरान विमान सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित हर निकालकर वापस टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।

उड़ान भरने से पहले अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तकनीकी सिस्टम में खराबी का सिग्नल मिलने के बाद जांच में इंजन से फ्यूल लीक की पुष्टि हुई।

इस दौरान विमान सवार सभी यात्रियों को करीब 3 घंटे 40 मिनट और इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एअर इंडिया की ओर से पैसेंजर्स के लिए ऑप्शनल एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया। रात 11:35 बजे दूसरे एयरक्राफ्ट से सभी पैसेंजर्स को मुंबई के लिए रवाना किया गया।

इस घटना को लेकर एअर इंडिया के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने फ्यूल लीक वाले एयरक्राफ्ट की जांच शुरू कर दी है और इस लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

3 घंटे 40 मिनट बाद दूसरे विमान से पैसेंजर्स को भेजा एअर इंडिया की ओर से पैसेंजर्स के लिए ऑप्शनल एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया। करीब 4 घंटे की देरी के बाद रात 11:35 बजे दूसरे एयरक्राफ्ट से सभी पैसेंजर्स को मुंबई के लिए रवाना किया गया। एअर इंडिया के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने प्रभावित एयरक्राफ्ट की जांच शुरू कर दी है, और फ्यूल लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us