Home » ताजा खबरें » जयपुर में पत्रकार कॉलोनी में रफ्तार के कहर के बाद सुबह का मंजर, बिखरे ठेले और खून के धब्बे बयां कर रहे रात का खौफ |

जयपुर में पत्रकार कॉलोनी में रफ्तार के कहर के बाद सुबह का मंजर, बिखरे ठेले और खून के धब्बे बयां कर रहे रात का खौफ |

जयपुर में पत्रकार कॉलोनी में रफ्तार के कहर के बाद सुबह का मंजर, बिखरे ठेले और खून के धब्बे बयां कर रहे रात का खौफ 

हिन्द न्यूज | जयपुर | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली | 10 जनवरी 2026

पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर रात में हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज सुबह का मंजर बेहद भयावह था।

 

 

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर रात में हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज सुबह का मंजर बेहद भयावह था। सड़क किनारे टूटे पड़े ठेले, बिखरा सामान और खून के धब्बे रात की त्रासदी की गवाही दे रहे थे। नगर निगम की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर टूटे हुए ठेले और अन्य सामान को हटाया। लेकिन इस हादसे ने कई गरीब परिवारों की रोजी-रोटी और एक परिवार का सहारा छीन लिया।

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ, जब दो कारें आपस में रेसिंग करती हुई तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑडी कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जैसे ही कार खरबास सर्किल के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ऑडी सड़क किनारे लगे करीब 10 थड़ी-ठेलों को कुचलते हुए लगभग 100 फीट दूर जाकर एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई। उस समय ठेलों पर लोग खाना खा रहे थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में भीलवाड़ा निवासी ठेला संचालक रमेश बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में पांच घायल लाए गए, जिनमें एक के सिर और दूसरे के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट है।

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us