Home » ताजा खबरें » जयपुर में हार्ट पेशेंट को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, मरीज और उनके छोटे भाई की मौत, 4 की हालत गंभीर |

जयपुर में हार्ट पेशेंट को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, मरीज और उनके छोटे भाई की मौत, 4 की हालत गंभीर |

जयपुर के अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां हार्ट पेशेंट को ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में मरीज और उनके छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हिन्द न्यूज | जयपुर | 28 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां हार्ट पेशेंट को लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मरीज सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, चौमूं स्थित बराला हॉस्पिटल से 67 वर्षीय कार्डियक मरीज सिराजुद्दीन को मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था. एंबुलेंस में मरीज के साथ उनके 50 वर्षीय छोटे भाई फिरोज अली भी सवार थे. एंबुलेंस जैसे ही निवारू रोड के पास पहुंची तो सड़क के बीचोंबीच तेज गति की वजह से बेकाबू हो गई.और पलट गई.

आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े. लोगों ने जानकारी तुरंत पुलिस को दी, इसी के साथ एंबुलेंस को भी कॉल किया. इस हादसे में सिराजुद्दीन और फिरोज अली की मौके पर ही मौत हो गई.

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us