Home » अंतर्राष्ट्रीय » टूट रहा इस्राइल के सब्र का बांध: हमास ने 20 माह बाद भी नहीं छोड़े 23 बंधक, तीन की हालत नाजुक; IDF लाई नई योजना

टूट रहा इस्राइल के सब्र का बांध: हमास ने 20 माह बाद भी नहीं छोड़े 23 बंधक, तीन की हालत नाजुक; IDF लाई नई योजना

आतंकवादी समूह हमास ने 20 माह बाद भी 23 बंधकों को रिहा नहीं किया है, जिसके चलते इस्राइल का सब्र का बांध टूट रहा है। इन बंधकों में तीन की हालत नाजुक है। अब इस्राइल ने हमास पर बंधकों की रिहाई के लिए नया सैन्य ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स शुरू किया है। ये ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्य पूर्व का दौरा समाप्त होने के एक दिन बाद शुरू हुआ है।

इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्तूबर 2023 को शुरू हुआ युद्ध 20 महीने बाद भी जारी है। बीते 24 घंटों में इस्राइल ने गाजा में कई हमले किए हैं, जिनमें 150 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल हमास पर बंधकों की रिहाई के लिए पूरा दबाव बना रहा है। इसी बीच, अब इस्राइल ने हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए एक नया सैन्य ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स शुरू किया है। इसकी घोषणा शनिवार को इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने की। ये ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्य पूर्व का दौरा समाप्त होने के एक दिन बाद शुरू हुआ है।

इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने बताया कि नया सैन्य ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स शुरू किया गया है। इसे बहुत ताकत के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लगभग दो दशक से गाजा पर शासन करने वाले आतंकवादी समूह हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है।

इस्राइल आए बिना ही वापस लौटे ट्रंप
ट्रंप के मध्य पूर्व का दौरा समाप्त होने के एक दिन बाद यह अभियान शुरू हुआ। ट्रंप इस्राइल आए बिना ही वापस लौट गए। हालांकि, ऐसी उम्मीद थी कि ट्रंप के मध्य पूर्व दौरे से युद्धविराम समझौते या गाजा में मानवीय सहायता फिर से शुरू हो सकती है, जिसे इस्राइल ने दो महीने से अधिक समय से रोक रखा है।

हमास युद्ध समाप्ति के लिए समझौते पर दे रहा जोर
कतर की राजधानी दोहा में इस्राइल और हमास के बीच बातचीत अब तक आगे नहीं बढ़ी है। ट्रंप की यात्रा से पहले हमास ने एक इस्राइली-अमेरिकी बंधक को रिहा किया था। अब हमास ऐसे समझौते पर जोर दे रहा है, जिससे युद्ध समाप्त हो जाए और इस्राइली सेना वापस लौट जाए। हालांकि, इस्राइल इसके लिए तैयार नहीं है। इस्राइली सेना ने कहा है कि हमास पर हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक कि वह शेष बंधकों को वापस नहीं कर देता। इस्राइल के अनुसार, गाजा में 23 बंधक अभी भी जिंदा हैं।

24 घंटे में इस्राइली हमलों में 150 से ज्यादा लोग मारे गए
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस्राइली हमलों में फलस्तीनी क्षेत्र में 150 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं,  इस्राइल द्वारा जनवरी में संघर्ष विराम तोड़ने के बाद से 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अल-अवदा अस्पताल के अनुसार, इस्राइल ने शनिवार दोपहर को उत्तर में जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल  ने बताया कि एक घर पर हुए हमले में सात अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, जबालिया में बाद में हुए हमले में चार लोग मारे गए।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us