Ajit Pawar dies in plane crash Visual: महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। प्लेन क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद ही दर्दनाक हैं।
हिन्द न्यूज | दुर्घटना | 28 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इस दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद ही दर्दनाक हैं।

अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। हालांकि, विमान क्रैश होने की असली वजह तकनीकी खराबी है या फिर कुछ और इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ पांच लोगों का निधन हो गया है।

प्लेन हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद ही दर्दनाक हैं। इसमें हर ओर प्लेन के बिखरे हुए सामान नजर आ हे हैं। साथ ही हर ओर धुआं-धुआं दिख रहा है।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह विमान दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई और पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।
इसके बाद अजित पवार के विमान में आग लग गई और पूरा प्लेन जब अजित पवार का ये विमान क्रैश हुआ तो धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर जुट गए। यह हादसा लैंडिंग के वक्त हुआ।
पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और चुनाव के ही सिलसिले में अजित पवार ने बारामती मजा रहे थे। लेकिन इससे पहले उनका विमान क्रैश हो गया |

