Home » ताजा खबरें » ब्लैक बॉक्स से घटना तो कारनेट फ्यूल कार्ड, फ्लाइट प्लान और लॉग बुक से खुलेगी क्रैश हुए प्लेन लीयरजेट-45 की कुंडली |

ब्लैक बॉक्स से घटना तो कारनेट फ्यूल कार्ड, फ्लाइट प्लान और लॉग बुक से खुलेगी क्रैश हुए प्लेन लीयरजेट-45 की कुंडली |

Ajit Pawar Death News : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में जांच लगातार जारी है। इस बीच प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल चुका है। हालांकि, जांच में ब्लैक बॉक्स के अलावा कारनेट फ्यूल कार्ड, फ्लाइट प्लान और लॉग बुक की भी पड़ताल होगी। इससे उस विमान को लेकर अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

हिन्द न्यूज | महाराष्ट्र | 30 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की बारामती एयरपोर्ट प्लेन क्रैश में हुई मौत मामले में ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे घटना के बारे में काफी खुलासा होगा। लेकिन जानकारों का कहना है कि इसके साथ ही एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और मामले की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को वीएसआर वेंचर्स कंपनी के इस लीयरजेट-45 प्लेन की कुंडली भी खंगालनी चाहिए। जिसका खुलासा इस प्लेन के कारनेट फ्यूल कार्ड, एटीसी फ्लाइट प्लान और लॉगबुक से होगा।

बारामती हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की गई जान

इससे यह पता लग सकेगा कि असल में इस कंपनी के मालिक वीके सिंह ने 28 जनवरी को इस एयरक्राफ्ट की अच्छी मेंटेनेंस के बारे में जो दावा किया था। उसमें कितनी सचाई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह एयरक्राफ्ट इसकी तय घंटों की उड़ानों से बहुत अधिक उड़ान भर चुका हो और इसकी उड़ानों के घंटों में कहीं हेरफेर करते हुए समय पर ड्यू इस प्लेन की सर्विस ही ना कराई गई हो। जो कि इस हादसे का एक अहम कारण बना हो, क्योंकि, हादसे से पहले इस प्लेन की कैमरे में कैद जो वीडियो फुटेज वायरल है। उसमें यह प्लेन एक तरफ झुकता नजर आ रहा है।

क्या प्लेन में थी कोई तकनीकि खराबी? हर एंगल से जांच

ऐसे में जानकारों का कहना है कि इससे लगता है कि या तो प्लेन में लैंडिंग से पहले ही कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, या इसका इंजन फेल हुआ या फिर कुछ और मसला हुआ। हालांकि, यह सब जांच के बाद ही पता लग सकेगा। लेकिन, डीजीसीए और एएआईबी को इस प्लेन की कुंडली भी जरूर निकालनी चाहिए। जो कि केवल प्लेन के लॉगबुक से नहीं निकलेगी।

इसके लिए डीजीसीए को इस प्लेन में फ्यूल भरवाने वाले कारनेट फ्यूल कार्ड और हर उड़ान से पहले संबंधित एटीसी को अपना फ्लाइट प्लान सबमिट करने वाले फ्लाइट प्लान से इसका खुलासा हो सकेगा। फिर पता लगेगा कि असल में इस प्लेन ने कितने घंटों तक उड़ान भरी थी और लॉग बुक में उसे कितने घंटे दिखाया गया था।

इन तीन फैक्ट से प्लेन की फिटनेस स्थिति का खुलासा

अगर यह तीनों फैक्ट आपस में मेल खाते हैं तो ही प्लेन को पूरी तरह से फिटनेस की एनओसी दी जा सकती है, वरना नहीं। क्योंकि, सूत्र इस बात की प्रबल आशंका जता रहे हैं कि प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन सर्विस देने वाले अधिकतर ऑपरेटर हवाई जहाजों की मेंटेनेंस और सर्विस में लुकाछिपी का खेल खेलते हैं। जिसमें प्लेन की डयू टाइम पर सर्विस नहीं कराई जाती। लेकिन लॉग बुक में उसे समय से ही सर्विस करना दिखाया जाता है।

ऐसे में हो सकता है कि प्लेन की सर्विस काफी देरी से हुई हो और इसमें कोई तकनीकी खराबी आई हो। यह आशंका इसलिए भी मजबूत होती दिख रही है। जिसमें डीजीसीए ने जब विजिबिलिटी को तीन हजार मीटर बताया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों पायलट में से किसी को रनवे दिखाई नहीं दे रहा था।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us