Home » ताजा खबरें » महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, पीएम ने जताया दुख |

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, पीएम ने जताया दुख |

हिन्द न्यूज | महाराष्ट्र | 28 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है.

ये विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ बुधवार सुबह ये हादसा हुआ.

विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे. डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है.

बीबीसी मराठी से बात करते हुए, अजित पवार के निजी सहायक अनिल ढिकले ने भी दुर्घटना की खबर की पुष्टि की.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 8.48 बजे विमान की लैंडिंग के दौरान हुई.

अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थे.

यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था.

पीएम मोदी ने जताया दुख

अजित पवार के निधन पर कई नेताओं ने दुख ज़ाहिर किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में उन्हें व्यापक सम्मान हासिल था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त करने का उनका जज़्बा भी उल्लेखनीय था. उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

अजित पवार ने आगामी ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के प्रचार के लिए बारामती में चार जनसभाओं का आयोजन किया था. इसी सिलसिले में वे मुंबई से बारामती जा रहे थे.

गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदना प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, “आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनडीए के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.”

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने लिखा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी के आकस्मिक निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली, दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. पिछले कई वर्षों से राज्य विधानसभा में साथ काम करते हुए अजित दादा से मेरा बहुत करीबी रिश्ता रहा है. उनके प्रशासनिक कौशल, विकासोन्मुख दृष्टिकोण और लोगों से जुड़ने की कला के कारण अजित दादा का महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा एक अटल स्थान रहा है.”

एनसीपी (शरद पवार) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़े और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पीटीआई से कहा, “विमान हादसे की तस्वीरें बेहद हिला देने वाली हैं. मैं अजित पवार के निधन पर दुख ज़ाहिर करता हूं.”

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “ये बेहद दर्दनाक ख़बर है. हालांकि मेरे उनके साथ कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं, लेकिन वो बेहद समर्पित और काम से काम रखने वाले व्यक्ति थे. मैं शरद पवार जी, सुप्रिया जी और उनके समस्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट करती हूं.”

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us