Home » ताजा खबरें » राजस्थान: सलूम्बर में काल बनकर ढहा निर्माणाधीन एनिकट, 2 मजदूरों की मौत और 3 की हालत गंभीर |

राजस्थान: सलूम्बर में काल बनकर ढहा निर्माणाधीन एनिकट, 2 मजदूरों की मौत और 3 की हालत गंभीर |

Udaipur News : राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूम्बर में निर्माणाधीन एनिकट अचानक ढह गया. हादसे में पांच मजदूर दब गए, जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा ईसरवास ग्राम पंचायत के मानपुरा क्षेत्र में हुआ. हादसे में सीमेंट और पत्थरों के मलबे में मजदूर दब गए.

हिन्द न्यूज | उदयपुर | 29 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

उदयपुर: राजस्थान के सलूम्बर में दो मजदूरों की मौत हुई है. एनिकट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. एक ही गांव के दो मजदूरों की मौत हुई है. तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ईसरवास ग्राम पंचायत के मानपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन एनिकट अचानक ढह गया. हादसे के वक्त एनिकट पर काम कर रहे थे पांच मजदूर. सीमेंट और पत्थरों के मलबे में दब गए मजदूर. हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा.

ग्रामीणों और मजदूरों की मदद से सभी को मलबे से निकाला गया बाहर. आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रभु मीणा और कचरा मीणा के रूप में हुई है. तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. सभी का इलाज जारी है.

सभी मजदूर एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पांचों मजदूर झल्लारा थाना क्षेत्र के लाम्बी डूंगरी ग्राम पंचायत के जेतेला फला के रहने वाले हैं.

मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना स्थल पर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, एसपी राजेश कुमार यादव, एडिशनल एसपी रतन चावला, डिप्टी एसपी हेरम्भ जोशी और तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. एनिकट निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा चूक जांच के बाद होगा खुलासा.

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us