राम कपूर के इंटीमेट सीन विवाद पर पत्नी गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि- राम सच बोल रहे थे. मैं बहुत गुस्सा हो गई थी. फोन काट दिया था. इसी के साथ गौतमी ने एकता कपूर के बयान पर भी अपनी राय दी और कहा कि वो शायद किसी और के लिए था.
हिन्द न्यूज | बॉलीवुड | 9 जनवरी 2026

कुछ महीने पहले राम कपूर ने टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर के साथ किए गए एक विवादित इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर खुलकर बात की थी. राम ने इशारों में कहा था कि यह सीन एकता कपूर का आइडिया था. उनके इस बयान के बाद मामला चर्चा में आ गया और इसके कुछ समय बाद एकता कपूर ने “अनप्रोफेशनल एक्टर्स को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की. हालांकि एकता ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने माना कि यह तंज राम कपूर पर था.
Post Views: 15

