Home » ताजा खबरें » इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |

हिन्द न्यूज | 28 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

येह भी पढे :- https://hindnewstv.in/%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%87/

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |
हसन अबाद स्क्वायर के नज़दीक उठता धुआं

इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए हैं और इसे ‘सतर्कता में किया गया हमला’ बताया है.

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.वहीं अमेरिकी और इसराइली मीडिया में ऐसा रिपोर्ट किया जा रहा है कि ईरान पर हमले में अमेरिका ने इसराइल के साथ सहयोग किया है.सीएनएन ने रिपोर्ट किया है कि इसराइल का हमला अमेरिका के साथ सहयोग के साथ किया गया है.

बीबीसी ने इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है |

राजधानी तेहरान में धमाकों की गूंज

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |
ईरानी समाचार एजेंसी ने अब तक तेहरान में तीन धमाकों की बात कही है| 

राजधानी तेहरान में धमाकों की गूंज

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं. समाचार एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जम्हूरी क्षेत्र में गिरीं |

इसराइली अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर हमले के बाद शनिवार को उनके हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता माजिद अखवान ने घोषणा की है कि ” पूरे देश का हवाई क्षेत्र अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.”इसराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके |

आईडीएफ़ ने की अहम घोषणा

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र बंद |
तेहरान के जम्हूरी स्क्वायर का एक दृश्य |

आईडीएफ़ ने की अहम घोषणा

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ़) ने एक ताज़ा एक्स पोस्ट में बताया है कि देश में ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी.

बयान में कहा गया है, “हालात का अंदाज़ा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि आज (शनिवार) सुबह आठ बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे.”

“इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों में केवल ज़रूरी सेवाएं जारी रखने का फ़ैसला लिया गया है. इन गाइडलाइंस में ज़रूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, लोगों के इकट्ठा होने और काम की जगहों पर रोक लगाना शामिल है.”

इसमें बताया गया है, “आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर जारी गाइडलाइंस को मानना ​​होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.”

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us