पश्चिम एशिया में जारी भीषण टकराव ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को संकट में डाल दिया है। ईरान की ओर से क्षेत्र के तेल-गैस ढांचे को आग लगाने की धमकी के बाद हालात और विस्फोटक हो गए हैं। इसी बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए रास्ते में मौजूद रूसी तेल की खरीद पर सभी देशों को अस्थायी छूट देने का फैसला किया है।
विस्तार
पश्चिम एशिया इन दिनों बारूद के ढेर पर खड़ा है। पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को हिला कर रख दिया है। हालात तब और भड़क उठे जब ईरान ने खुलेआम चेतावनी दे डाली कि उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के तेल और गैस ढांचे को आग के हवाले कर देगा। इस धमकी ने वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया है और सप्लाई ठप पड़ने का डर और गहरा गया। इसी बढ़ते संकट के बीच अब अमेरिका ने अचानक रुख बदलते हुए दूसरे देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी मंजूरी देने का फैसला किया है।
Post Views:3
About Editor
Hind News Tv
Hind News Tv एक स्वतंत्र और निडर डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष ख़बरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है – आम जनता की आवाज़ को मंच देना और वे मुद्दे उठाना जो वास्तव में ज़रूरी हैं।