लॉस एंजिल्स में आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार फैशन का ऐसा सैलाब आया कि दुनिया देखती रह गई. महफिल की असली जान बनीं लेडी गागा, जिन्होंने अपने अनोखे और बोल्ड गाउन से पूरी लाइमलाइट चुरा ली. वहीं, पावर कपल हैली और जस्टिन बीबर जब ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए उतरे, तो उनकी केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया. इस शाम माइली साइरस के रॉकस्टार अंदाज और सबरीना कारपेंटर की खूबसूरती ने ग्रैमी की चमक को दोगुना कर दिया. इन सितारों के वायरल लुक्स अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं.
हिन्द न्यूज | देश – विदेश | 2 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली





Post Views: 4

