Home » ताजा खबरें » बीड़ी, जूते, बैटरी सस्ती…जानिए बजट 2026 में क्या हुआ महंगा क्या हुआ सस्ता |

बीड़ी, जूते, बैटरी सस्ती…जानिए बजट 2026 में क्या हुआ महंगा क्या हुआ सस्ता |

बजट 2026 में सरकार ने रोज़मर्रा की जरूरत से जुड़े कई सामान जैसे जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन को सस्ता कर दिया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

हिन्द न्यूज | राजनीति | 2 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

बजट 2026 में आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाली बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं. सरकार ने जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान को सस्ता कर दिया है, जबकि कई चीज़ों पर बढ़े हुए टैक्स की वजह से उनकी कीमतें अब जेब ढीली कर सकती हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने की घोषणा की है. इससे सीएनजी वाहनों का उपयोग करने वाले लाखों वाहन मालिकों के लिए ईंधन खर्च में सीधी बचत होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को भी राहत मिलेगी.

क्या-क्या हुआ सस्ता, और किन चीज़ों पर बढ़ेगी आपकी खर्च. देखिए पूरी लिस्ट यहां. 

सस्ता  महंगा
माइक्रोवेव ओवन कोयला
जूते स्क्रैप
शुगर की दवा शराब
विदेश में पढ़ाई करना खनिज
सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें
विदेशी निजी इस्तेमाल का सामान
बैटरी
बायो फ्यूल मिला CNG
विदेशी यात्रा
हवाई जहाज के कलपुर्जे
कैंसर-शुगर की दवाई
चमड़े का निर्यात
बीड़ी

 

कैंसर से जुड़ी 17 दवा सस्ता

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी यह बजट काफी महत्वपूर्ण रहा. सरकार ने कैंसर से जुड़ी  दवाओं को सस्ता करने का फैसला लिया है. इसके अलावा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी. गंभीर और दुर्लभ बीमारियों का इलाज महंगा होने की वजह से ये कदम मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देने वाले हैं.

दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती का भी ऐलान किया गया है. इससे अस्पतालों में इलाज की लागत और कई महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी आएगी. दवाओं के आयात पर ड्यूटी में छूट देने से उनके बाजार मूल्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

साधारण उपभोक्ताओं के लिए भी एक बड़ी राहत दी गई है. निजी उपयोग के लिए आयात होने वाले सामान पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी गई है. साथ ही माइक्रोवेव ओवन के कुछ पार्ट्स पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे घरेलू उपकरणों की कीमतें कम हो सकती हैं.

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us