Home » मनोरंजन » ‘यह उनकी मर्जी है’, T20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश द्वारा वेन्यू बदलने की मांग पर हरभजन सिंह की दो टूक .

‘यह उनकी मर्जी है’, T20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश द्वारा वेन्यू बदलने की मांग पर हरभजन सिंह की दो टूक .

Harbhajan Singh React on BCB T20 WC 2026 Venue Change Demand: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से रिलीज कर दिया गया था. 

Harbhajan Singh React on BCB T20 WC 2026 Venue Change Demand: बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से औपचारिक रूप से साल 2026 के मेन्स T20 वर्ल्ड कप के मैच को भारत के बाहर किसी और जगह शिफ्ट करने के लिए रिक्वेस्ट करने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि “पिछले कुछ दिनों में हुई अलग-अलग घटनाओं की वजह से बांग्लादेश भारत नहीं आना चाहता. बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ वह गलत है. ICC को उनकी रिक्वेस्ट पर फैसला लेना होगा. हम भारत में सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन वो यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनकी मर्जी है.”

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के द्वारा ICC से वेन्यू चेंज की डिमांड और सभी मुकाबलों को भारत से शिफ्ट कर श्रीलंका में कराये जाने के अनुरोध पर बड़ा फैसला लिया हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है की चेयरमैन जय शाह के अगुवाई में ICC ने नए शेड्यूल बनाने का प्रोसेस शुरु कर दिया है.

BCB ने वेन्यू शिफ्ट करने का किया था अनुरोध

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मुकाबले भारत के बाहर किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया है. भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद बीसीबी ने शनिवार को जूम पर एक मीटिंग करने के बाद रविवार को एक इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई.

बीसीबी ने रविवार को अपने विस्तृत बयान में कहा, “बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और भारत में खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबलों में बांग्लादेश की भागीदारी से जुड़ी सभी परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की. मौजूदा स्थिति का गहन मूल्यांकन और भारत में बांग्लादेशी दल की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करते हुए, निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि बांग्लादेश नेशनल टीम मौजूदा परिस्थितियों में टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी.”

बांग्लादेश की टीम ग्रुप सी में है. तय कार्यक्रम के अनुसार, यह टीम वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद नेपाल के विरुद्ध 17 फरवरी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी.

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में खेला जाना है.

Edit By – Zahid Ali

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us