Home » ताजा खबरें » शहजाद पूनावाला की मां पर चढ़ाई कार, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती; हादसे का हैरान करने वाला VIDEO आया सामने |

शहजाद पूनावाला की मां पर चढ़ाई कार, गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती; हादसे का हैरान करने वाला VIDEO आया सामने |

पुणे में शहजाद पूनावाला की मां के एक्सीडेंट होने की जानकारी सामने आई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि, जानबूझकर किसी ने कार से टक्कर मारी है। घटना का एक CCTV विडियो सामने आया है।

हिन्द न्यूज | पुणे | 4 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

Shehzad Poonawalla Mother Accident Video: शहजाद पूनावाला ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनकी मां का एक्सीडेंट हो गया है और वो गंभीर रूप से घायल है। वहीं, जानबूझकर कार से टक्कर मारने के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि ‘यह हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर हमला किया गया है।’

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी मां पर कार चढ़ाई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। आरोपी मौके से फरार हो गया। शहजाद पूनावाला ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी मां की जल्द ही सर्जरी होनी है। उन्होंने लोगों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत दयालु और नेक इंसान हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसा होना बेहद दुखद है।

मेरी मां साइड में खड़ी थी, उन्हें टक्कर मारी- तहसीन पूनावाला

वहीं तहसीन पूनावाला ने भी पोस्ट कर जानकारी दी है, तहसीन शहजाद पूनावाला के भाई हैं। उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए लिखा- ‘मेरी मां एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तो वह साइड में इंतजार कर रही थीं, किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (लगता है जानबूझकर) और भाग गया।

भाई तहसीन पूनावाला ने शेयर किया घटना का वीडियो

तहसीन पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला दोनों भाईयों ने पुणे पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है। जिसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की कार का नंबर भी दिया गया है।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us