श्रीलंका के टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले संगकारा- ‘हर स्तर पर सुधार की ज़रूरत’
हिन्द न्यूज | 26 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

श्रीलंका के टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले संगकारा- ‘हर स्तर पर सुधार की ज़रूरत’

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुक़ाबले में श्रीलंका की हार पर टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि अब टीम में हर स्तर पर ‘सुधार की ज़रूरत’ है.
श्रीलंका की टीम सुपर8 मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड से मिली हार के बाद T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है.
कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “हर तरफ़ निराशा और दर्द है. फैंस टूटे हुए हैं, मायूस हैं और गुस्से में हैं. खिलाड़ी भी अंदर से बुरी तरह आहत हैं. मैं ऐसे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुका हूं, ये बिल्कुल आसान नहीं होता.”
आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुक़ाबले में श्रीलंका की हार पर टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि अब टीम में हर स्तर पर ‘सुधार की ज़रूरत’ है.
“लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ये ज़िम्मेदारी भी आती है. यह एक बोझ भी है और एक बड़ा सम्मान भी.”
उन्होंने कहा, “अब हर स्तर पर सुधार की ज़रूरत है. हम बार-बार वही चीज़ें करते रहकर अलग नतीजों की उम्मीद नहीं कर सकते, ख़ासकर तब जब दुनिया का क्रिकेट तेज़ी से बदल चुका है.”
कुमार संगकारा का कहना है कि हम उस बदलाव के साथ ख़ुद को ढाल नहीं पाए हैं, और यही सबसे बड़ा ख़तरा है कि हम पीछे छूट सकते हैं.
पाकिस्तानी हमलों का जवाब देगी तालिबान सरकार: ज़बिहुल्लाह मुजाहिद

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने बुधवार को कहा कि वह हालिया पाकिस्तान के हवाई हमलों का जवाब देगी.
तालिबान ने पाकिस्तान पर अफ़ग़ान नागरिकों को निशाना बनाने और अपने देश में आईएसआईएस लड़ाकों को ‘सुरक्षित ठिकाने’ मुहैया कराने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान ने रविवार रात को अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे नांगरहार और दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए. पाकिस्तान ने कहा कि ये हमले उन ‘आतंकवादी समूहों’ पर किए गए जो पाकिस्तान में हमलों के लिए ज़िम्मेदार थे.
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने समाचार चैनल अल अरबिया इंग्लिश को बताया, “स्वाभाविक रूप से, यह एक सैन्य प्रतिक्रिया होगी, लेकिन विवरण गोपनीय हैं. पाकिस्तान को अपने इस शर्मनाक काम के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”
ज़बिहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक़, नांगरहार में एक परिवार के 17 सदस्य मारे गए और 5 घायल हुए.
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फ़ॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है.
वे इस प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था. पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज़्यादा सक्रिय और लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है.
प्रमुख वैश्विक नेताओं में अब पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. इस प्लेटफ़ॉर्म पर उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज़्यादा है.

