Jodhpur Visit Thai Princess Sirivannavari : थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी की जोधपुर यात्रा खास और यादगार बन गई. शाही साड़ी में सजी थाई प्रिंसेस ने भारतीय संस्कृति और राजस्थानी विरासत के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई. जोधपुर के ऐतिहासिक महलों, किलों और पारंपरिक कला-संस्कृति ने उन्हें बेहद प्रभावित किया. राजकुमारी ने जोधपुर की शाही जीवनशैली, वास्तुकला और पारंपरिक परिधानों की सराहना की. उनकी यह यात्रा भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है.
हिन्द न्यूज | जोधपुर | 11 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली
जोधपुर : सूर्यनगरी जोधपुर की शान उस वक्त और बढ़ गई जब थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या ने यहां अपनी यादगार विजिट दी. उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किले और रास हवेली में बिताए खास पलों की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो अब आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी में खुशनुमा अंदाज में नजर आईं प्रिंसेस ने अपनी पोस्ट में थाई-भारतीय सांस्कृतिक संबंधों को उत्सव बताया और साड़ी को भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक कहा. सूर्यनगरी से आगरा रवाना होने के बाद भी उनके दिल में जोधपुर की खूबसूरत यादें बस गईं.
थाई-भारतीय संस्कृति का संगम बनी सूर्यनगरीथाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या की जोधपुर यात्रा केवल एक शाही विजिट नहीं, बल्कि दो देशों की सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम बनकर सामने आई. उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले की भव्यता के बीच साड़ी में सजी प्रिंसेस ने भारतीय परंपरा के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया. रास हवेली में आयोजित कैंडल नाइट डिनर और ऐतिहासिक स्थलों पर बिताए पलों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे थाई-भारतीय संबंधों का उत्सव बताया. आगरा रवाना होने के बाद भी सूर्यनगरी की यादें उनके मन में खास स्थान बनाए हुए है.
गौरतलब है कि थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या करीब साढ़े 500 साल पुराने मेहरानगढ़ किले की ऐतिहासिक और स्थापत्य कला को नजदीक से देखा और किले से पूरे जोधपुर शहर के मनोरम दृश्य का आनंद लिया.जसवंत थड़ा सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करते हुए वे ब्लू सिटी की अनोखी छटा देखकर भी अभिभूत हुईं. इसके अलावा, जोधपुर की प्रसिद्ध जेम्स एंड ज्वेलरी में रुचि दिखाते हुए वे सर्किट हाउस रोड पर खरीदारी करती नजर आईं. जानकारी के अनुसार उन्होंने गले में पहनने वाले हार और कानों के टॉप्स देखे, वहीं रानी विक्टोरिया हार खरीदने की भी सूचना सामने आ रही है.

