Home » ताजा खबरें » जयपुर सचिवालय में पार्किंग का होगा कायाकल्प! सीएम भजनलाल के निर्देश पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत !

जयपुर सचिवालय में पार्किंग का होगा कायाकल्प! सीएम भजनलाल के निर्देश पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत !

Jaipur Parking Infrastructure : जयपुर स्थित शासन सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने एक्शन प्लान तैयार किया है. फ्रंट लॉन की दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग की मरम्मत पर 5.42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे 550 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में जल रिसाव की समस्या खत्म होगी. नॉर्थ ब्लॉक में नई तीन मंजिला पार्किंग भी जून तक तैयार होगी, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

जयपुर. राजधानी जयपुर स्थित शासन सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत सचिवालय परिसर में नई पार्किंग सुविधाओं का निर्माण और पुरानी पार्किंग का मरम्मत एवं सौंदर्यकरण किया जा रहा है.

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. उनका कहना है कि सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक इकाई में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है, ताकि कार्यरत कर्मचारियों और आगंतुकों को असुविधा न हो.

Edit By – Zahid Ali 

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us