कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे भारत ट्रेन में एक युवा AI विशेषज्ञ राउल जॉन अजू से मुलाकात की। 16 वर्षीय राउल स्थानीय भाषाओं में AI विकसित कर रहे हैं। थरूर ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। राउल और उनकी टीम मलयालम, हिंदी और उर्दू में ध्वनि प्रसंस्करण प्रणाली बना रहे हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीते मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन में यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक जीनियस और बहुत ही टैलेंटेड लड़के राउल जॉन अजू से हुई जो कि बल्कुल उनकी बगल वाली सीट के पास बैठा था। राउल जॉन अजू कोई साधारण लड़का नहीं है बल्कि AI का मास्टरमाइंड है और दूसरे देशों में भी अपनी प्रतिभा का दम दिखा चुका है। शशि थरूर भी उसके टैलेंट को देखकर हैरान थे। शशि थरूर ने इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट में राउल की जमकर तारीफ की।
शशि थरूर ने अपने पोस्ट में राउल के बारे में बताया
शशि थरूर ने अपने पोस्ट में लिखा कि वंदे भारत अभियान के दौरान हुई मुलाकातें अक्सर सुखद होती हैं, लेकिन इतनी ज्ञानवर्धक शायद ही कभी! मुझे राउल जॉन अजू से मिलने का सौभाग्य मिला, जो 16 वर्षीय प्रतिभाशाली तकनीकी प्रतिभा के धनी हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहे हैं। हमने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सीमाओं को पार करने और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारे विविध देश की स्थानीय भाषा को समझने की आवश्यकता पर चर्चा की।
राउल जैसा टैलेंट भारत के भविष्य के लिए अपार आशा
हमारे युवाओं में ऐसी प्रतिभा और लगन देखकर मुझे भारत के तकनीकी भविष्य के लिए अपार आशा है। राउल और उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्हीं जैसे युवा प्रतिभाएँ भारत की 21वीं सदी की विकास गाथा को परिभाषित करेंगी।
राउल ने अपने मोबाइल में दिखाया तकनीक का जादू
राउल ने शशि थरूर को अपने मोबाइल में एआई पर किए गए रिसर्च को दिखाया। एआई में राउल के टैलेंट को देखकर शशि थरूर बिल्कुल हैरान हो रहे थे। शशि थरूर ने राउल के साथ सेल्फी भी ली। दोनों काफी देर तक टेक्नोलॉजी पर बात भी की।

