Home » ताजा खबरें » Gold-Silver Crash: सोना-चांदी समेत 7 मेटल धड़ाम, ₹14000 तक टूटी कीमत; एक्सपर्ट बोले- इस एक वजह से आई गिरावट |

Gold-Silver Crash: सोना-चांदी समेत 7 मेटल धड़ाम, ₹14000 तक टूटी कीमत; एक्सपर्ट बोले- इस एक वजह से आई गिरावट |

Gold Silver Price Fall: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट आई। घरेलू वायदा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड में 0.96 फीसदी यानी 1300 रुपए से ज्यादा की कमी दर्ज की गई। जबकि चांदी की कीमतें 14000 रुपए से ज्यादा टूट गईं। हालांकि, गुरुवार 8 जनवरी को सोना-चांदी ही नहीं बल्कि पांच अन्य मेटल में भी बड़ी गिरावट देखी गई और इनकी कीमतें 10 फीसदी तक गिर गईं। मेटल्स में आई भारी गिरावट के पीछे सिर्फ एक ही वजह है। पढ़ें पूरी खबर

हिन्द न्यूज | कारोबार | 9 जनवरी 2026

HighLights

  1. सोना-चांदी समेत सात धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट
  2. चांदी में एक दिन में 14,000 रुपए से अधिक की कमी
  3. अमेरिकी डॉलर की मजबूती को गिरावट का मुख्य कारण बताया

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट (Gold Silver Price Fall) देखने को मिली है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में न सिर्फ गोल्ड और सिल्वर, बल्कि निकल, तांबा, एल्युमिनियम, जिंक और लेड जैसे पांच अन्य मेटल भी बुरी तरह टूट गए। कुछ मेटल्स में तो गिरावट 10 फीसदी तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा झटका चांदी को लगा, जो एक ही दिन में 14 हजार रुपए से ज्यादा गिर गई। निवेशकों और कारोबारियों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि पूरा मेटल मार्केट एक साथ क्रैश कर गया?

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, इस तेज गिरावट के पीछे एक ही बड़ी वजह है- अमेरिकी डॉलर की मजबूती। उन्होंने बताया कि जैसे ही डॉलर मजबूत होता है, वैसे ही इंटरनेशनल मार्केट में मेटल्स पर दबाव बढ़ जाता है और कीमतें नीचे आने लगती हैं।

आज किस मेटल में आई बड़ी गिरावट?

मेटल गिरावट
सोना (Gold) 0.96%
चांदी (Silver) 5.65%
तांबा (Copper) 5.38%
एल्युमिनियम (Aluminium) 2.45%
निकल (Nickel) 9.46%
सीसा (Lead) 2.13%
जिंक (Zinc) 1.71%

MCX पर आज क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

अगर MCX की बात करें तो 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1,325 रुपए टूटकर 1,36,684 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,37,996 रुपए का हाई और 1,36,443 रुपए (gold rate today) का लो लेवल छुआ। इससे पहले के सत्र में सोना 1,38,009 रुपए पर बंद हुआ था। यानी साफ है कि सोने में करीब 0.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की हालत और भी ज्यादा खराब रही। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर में 5.65 फीसदी यानी 14,152 रुपए की भारी गिरावट आई और कीमत 2,36,453 रुपए (silver rate today) प्रति किलो पर आ गई। दिन के दौरान चांदी 2,51,889 रुपए के हाई से फिसलकर 2,36,044 रुपए (silver price today) के लो तक पहुंची। पिछले सत्र में यह 2,50,605 रुपये पर बंद हुई थी।

IBJA पर क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 842 रुपए की गिरावट आई और कीमत 1,35,773 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। बुधवार को यह कीमत 1,36,615 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत में 10,218 रुपए (ilver price crash) की भारी गिरावट आई और कीमत 2,35,826 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। जबकि पिछले दिन यह कीमत 2,46,044 रुपए थी।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती से कैसे गिरे दाम?

अनुज गुप्ता बताते हैं कि डॉलर में आई मजबूती की जड़ अमेरिका के एक बड़े फैसले से जुड़ी है। अमेरिका ने अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 30 से 40 अरब डॉलर का तेल एक्सपोर्ट करने का ऐलान किया है। इससे डॉलर की डिमांड बढ़ी और वह मजबूत हुआ। जब डॉलर मजबूत होता है, तो मेटल्स निवेश के लिहाज से कमजोर पड़ जाते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेटल्स में यह गिरावट अभी एक-दो दिन और रह सकती है। हालांकि, अगले हफ्ते बाजार में कुछ स्थिरता आने या हल्की रिकवरी की उम्मीद भी जताई जा रही है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और जल्दबाजी में फैसले न लेने की सलाह दी जा रही है।

 

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us