rinku singh creates histroy चौथे टी-20 में पहले चार कीवी विकेटों में से तीन सीधे रिंकू सिंह के हाथों आए. कॉनवे, सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और फॉक्स एक के बाद एक बल्लेबाज लौटते गए और 100/1 पर मजबूत दिख रही न्यूजीलैंड की पारी अचानक लड़खड़ा गई. कुल मिलाकर रिंकू ने 4 कैच पकड़े और रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी की.
हिन्द न्यूज | स्पोर्ट्स | 29 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

विशाखापट्टनम की पिच पर न्यूजीलैंड पूरी तरह सेट था, स्कोरबोर्ड 100 रन दिखा रहा था, विकेट सिर्फ एक गिरा था और भारतीय गेंदबाज दबाव में नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि कीवी बल्लेबाज अब इस मुकाबले को दूर ले जाएंगे लेकिन टी20 क्रिकेट में एक पल, एक कैच और एक खिलाड़ी पूरा मैच पलट सकता है और इस मैच में वो खिलाड़ी था रिंकू सिंह.
जिसे लोग आमतौर पर आखिरी ओवरों का फिनिशर मानते हैं, उसने चौथे टी20 में बल्ले से नहीं, फील्डिंग से न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी. बाउंड्री लाइन पर बिजली जैसी फुर्ती, हवा में लटकते कैच और हर मौके पर अचूक पकड़ रिंकू सिंह ने दिखा दिया कि बड़े खिलाड़ी सिर्फ रन नहीं बनाते, मैच की लय भी बदलते हैं.
चौथे टी-20 में पहले चार कीवी विकेटों में से तीन सीधे रिंकू सिंह के हाथों आए. कॉनवे, सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और फॉक्स एक के बाद एक बल्लेबाज लौटते गए और 100/1 पर मजबूत दिख रही न्यूजीलैंड की पारी अचानक लड़खड़ा गई. वो पल जहां से मुकाबला भारत की पकड़ में आ गया, वो किसी छक्के या यॉर्कर से नहीं, बल्कि रिंकू के हाथों से लिखा गया. विशाखापट्टनम की इस शाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में हीरो सिर्फ स्ट्राइक रेट से नहीं, सेफ हाथों से भी बनते हैं.

