Home » ताजा खबरें » Border 2 Box Office Day 9: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की नहीं थम रही रफ्तार, 9वें दिन भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन |

Border 2 Box Office Day 9: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की नहीं थम रही रफ्तार, 9वें दिन भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन |

Border 2 Box Office Day 9 : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.रिलीज के 8वें दिन भी इसने डबल डिजिट में कमाई की है. वहीं 9वें दिन भी इसके कलेक्शन में तेजी की उम्मीद है.

हिन्द न्यूज | बॉलीवुड | 31 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली 

Border 2 Box Office Day 9:  सनी देओल स्टारर की ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ तेज होती जा रही है.  सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी थमने के मूड में नहीं दिख रही है. रिलीज के 8वें दिन डबल डिजिट में कमाई कर चुकी इस  वॉर ड्रामा की कमाई में 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को तेजी आने की उम्मीद है. चलिए यहां ‘बॉर्डर 2’ के शुक्रवार के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.

‘बॉर्डर 2’ की 8 दिनों की कितनी रही कमाई? 

  • ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था.  दूसरे दिन  इस फिल्म ने 36.5 करोड़ जुटाए और फिर तीसरे दिन इसने 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
  • चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने 59 करोड़ कमाए और पांचवें दिन का कलेक्सन 20 करोड़ रुपये रहा.
  • छठे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसके पहले हफ्ते की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही.
  • 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की.

‘बॉर्डर 2’ का 9ठे दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 9)
ट्रेड आंकड़ें देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने दोपहर के 12 बजे तक 2.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी कमाई में दोपहर के बाद तेजी आने की पूरी उम्मीद है. ट्रेंड को देखते हुए ये फिल्म रात के शोज मे ज्यादा कमाई कर रही है ऐसे में रात 10.30 बजे तक इसके दूसरे शनिवार को बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है 

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नौंवा दिन)
पहला दिन 30  करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़ 
छठा दिन  13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़ 
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 2.26 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक) 
टोटल कलेक्शन 237.26 करोड़

 

‘बॉर्डर 2’ फिल्म की 9वें दिन की ऑक्यूपेंसी
फिल्म की दूसरे शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मॉर्निंग शोज की  हिंदी ऑक्यूपेंसी  के बारे में अभी डिटेल आनी बाकी है

दूसरे शनिवार भारत में 250 करोड़ के पार होगी ‘बॉर्डर 2’ ?
‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर छुट्टियों के दौरान बंपर कमाई की थी. वहीं वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. हालांकि मेकर्स सहित ट्रेड एनािलिस्ट्स को भी उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे शनिवार को कमाई में तेजी दिखाते हुए 250 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. फिलहाल इस फिल्म की कमाई 235 करोड़ है. यानी दूसरे शनिवार को इस फिल्म से 15 करोड़ से ज्यादा कमाने की उम्मीद की जा रही है.

‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो  सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा अहम किरदारों में हैं.

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us