Home » ताजा खबरें » भारत का मैच बायकॉट कर बुरा फंसा पाकिस्तान, अब औकात दिखाने की तैयारी में श्रीलंका!

भारत का मैच बायकॉट कर बुरा फंसा पाकिस्तान, अब औकात दिखाने की तैयारी में श्रीलंका!

Sri Lanka May approach ICC : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हुआ तो इसका गहरा असर श्रीलंका के टूरिज्म पर पड़ने वाला है. पाकिस्तान के भारत के खिलाफ खेलने से इनकार के बाद इसी मसले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आईसीआई का रुख कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट इस पूरे मामले को लेकर ICC के सामने औपचारिक रूप से चिंता जता सकता है.

हिन्द न्यूज | स्पोर्ट्स | 2 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया. आगामी सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में यह महामुकाबला 15 फरवरी को तय है. यह मुकाबला श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. पाकिस्तान के फैसले पर ICC ने उसे चेतावनी देते हुए विचार करने को कहा है. इस पूरे मामले में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की भी एंट्री होने जा रही है.

भारत-पकिस्तान का मुकाबला फैंस के रोमांच से हटकर कमाई का भी एक बड़ा जरिया भी है. ऐसे में अगर 15 फरवरी को यह मुकाबला नहीं हुआ तो श्रीलंका के टूरिज्म पर इसका बड़ा असर पड़ने वाला है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और आईसीसी के सामने टूरिज्म पर पड़ने वाले असर को लेकर अपनी चिंता औपचारिक रूप से रख सकता है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भारत-पकिस्तान के तय मैच में बदलाव से होने वाले आर्थिक नुकसान और व्यवस्थाओं से जुड़ी दिक्कतों का आकलन कर रहे हैं.

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि फैंस हजारों रुपये खर्च कर मुकाबला देखने को तैयार रहते हैं. इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शक, मीडिया कर्मी और प्रायोजक आमतौर पर सफर करते हैं. इस मुकाबले से आयोजनकर्ताओं की मोटी कमाई होती है. जिस वेन्यू पर यह मुकाबला होना होता है उसके आस-पास भी कमाई के जरिए बढ़ जाते हैं. ऐसे में आगामी इंडिया-पाकिस्तान मैच न होने से इसका आर्थिक असर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में देखने को मिलने वाला है.

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कोलंबो के होटलों में पहले से ही भारी संख्या में बुकिंग हो चुकी है और कमरे लगभग भर गए हैं, लेकिन अब जब मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, तो बड़ी संख्या में बुकिंग रद्द होने की आशंका है. एयरलाइंस को भी नुकसान हो सकता है, क्योंकि इस हाई-प्रोफाइल मैच को ध्यान में रखकर बनाए गए प्लान पर लोग दोबारा विचार कर रहे हैं. वहीं, टूर ऑपरेटर और स्थानीय कारोबारी भी अब संभावित नुकसान का सामना कर सकते हैं.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह स्थिति जल्द साफ नहीं हुई, तो श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम पर्यटन क्षेत्र को बड़ा झटका लग सकता है, खासकर ऐसे समय में जब देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है.

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us