Home » ताजा खबरें » तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, पायलट को जिंदा पकड़ा, तोरखम में जंग

तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, पायलट को जिंदा पकड़ा, तोरखम में जंग

तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, पायलट को जिंदा पकड़ा, तोरखम में जंग

हिन्द न्यूज | 28 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

Taliban Shot Down Pakistan Jet : अफगान मीडिया का कहना है तालिबान के सैनिकों और पाकिस्तानी सेना के बीच तोर्खम में भीषण जंग हो रही है। तालिबान ने पाकिस्तानी विमान गिराने का दावा किया है।

येह भी पढे :- https://hindnewstv.in/%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%87/

तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, पायलट को जिंदा पकड़ा, तोरखम में जंग
तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा

काबुल: 

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। टोलो न्यूज ने पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। टोलो न्यूज ने दावा किया है कि फगान सेना ने नंगरहार प्रांत में एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है। सूत्रों के हवाले से टोलो न्यूज ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है। नवभारत टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि टोलो न्यूज ने ना तो पकड़े गये पायलट का नाम बताया है और ना ही किस विमान को गिराया है उसकी ही जानकारी दी है। इसके अलावा ये भी नहीं बताया है कि आखिर तालिबान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को कैसे मार गिराया ?

काबुल: 

अफगान मीडिया का कहना है तालिबान के सैनिकों और पाकिस्तानी सेना के बीच तोर्खम में भीषण जंग हो रही है। हुर्रियत रेडियो के एक लोकल रिपोर्टर ने तोर्खम से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आज सुबह तोर्खम में फिर से झड़पें शुरू हो गई हैं। तोर्खम के कमिश्नर मुल्ला ताज मोहम्मद नक्शबंदी ने बताया है कि अफगान सेनाओं ने तोर्खम में दुश्मन के सप्लाई डिपो, मिलिट्री ठिकानों और तीन जरूरी टावरों को तबाह कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन हमलों में पाकिस्तानी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ है।

काबुल: 

इससे पहले तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बड़ा दावा किया। स्‍थानीय मीड‍िया के अनुसार, जबीहुल्लाह ने आरोप लगाया क‍ि पाक‍िस्‍तान में एक व‍िशेष गुट इलाके को अस्‍थ‍िर करने में लगा हुआ है। अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, शुक्रवार को कंधार में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुजाहिद ने देशों से “उपद्रव फैलाने वालों” को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की एयर फोर्स ने पाकिस्तान के सैन्‍य केंद्रों को निशाना बनाया है। उनसे पूछा गया कि अगर अन्‍य देश लड़ाई रोकने की मांग करते हैं तो तालिबान का क्या रुख होगा।

काबुल: 

इस पर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान मुद्दों का शांतिपूर्ण हल चाहता है और पाकिस्तान के साथ कई दौर की बातचीत कर चुका है, लेक‍िन इस्लामाबाद बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करने को तैयार नहीं था। मुजाहिद ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान लगातार जंग के बहाने तलाशने की कोशिश करता है और अपने अंदरूनी मुद्दों को अफगानिस्तान से जोड़ता है। उन्‍होंने कहा क‍ि पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट अभी भी अफगानिस्तान के एयरस्पेस में उड़ रहे थे। पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांतों में हवाई हमले क‍िए।

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us