Vande Bharat train: केरल को आज मिलेगा तीसरे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, जानिए किराया से लेकर रूट तक की पूरी जानकारी

Vande Bharat train: केरल को आज मिलेगा तीसरे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, जानिए किराया से लेकर रूट तक की पूरी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Vande Bharat train: केरल और बंगलोर के निवासियों के लिए खुशखबरी है। आज भारतीय रेलवे के द्वारा केरल को तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ट्रेन आज से एर्नाकुलम और बंगलोर के बीच चलेगी। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन दिन किया जाएगा। रेलवे ने स्थानीय लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस नई ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया है।

Vande Bharat train: केरल को आज मिलेगा तीसरे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, जानिए किराया से लेकर रूट तक की पूरी जानकारी

ट्रेन का समय और रूट

  • प्रस्थान समय: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और बंगलोर शाम 10:00 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी यात्रा: बंगलोर कैंट से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन शाम 2:20 बजे पहुंचेगी।
  • स्टॉप्स: एर्नाकुलम से बंगलोर तक की यात्रा के दौरान यह ट्रेन त्रिशूर, पलक्कड़, पोथान्नूर, तिरुपुर, एरोड और सलेम पर रुकेगी।

किराया

  • AC चेयर कार: एर्नाकुलम और बंगलोर के बीच यात्रा करने के लिए किराया 1,465 रुपये होगा।
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार: किराया 2,945 रुपये होगा।

चलने के दिन

भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज़्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के अनुसार, इस वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग पहले से ही जारी है। यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एर्नाकुलम से बंगलोर के बीच चलेगी। वहीं, बंगलोर से एर्नाकुलम के बीच यह ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी।

SatishRana
Author: SatishRana

Leave a Comment