Skip to content
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Info
  • Register
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Info
  • Register
Sign in
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर

Edition

  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर

Sambhal Violence के तीन नए वीडियो सामने…

  • Hind News Tv
  • December 1, 2024
  • 4:29 pm
  • No Comments

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संभल  के जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल के शनिवार को पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि कुछ युवा पुलिस को ललकारने के साथ ही भीड़ को उकसा रहे हैं।

संभल बवाल के तीन नए वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग भीड़ को भड़काते दिख रहे तो कुछ लोग पथराव करते। पुलिस की साइबर सेल ने तीनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो के जरिए भीड़ को उकसाने वालों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ और पत्थबाजों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे।

24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद का सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया गया था। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी।

इसमें से चार लोगों के शवों का ही पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुटी है। महिला महिला समेत 30 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। जिन लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार को बवाल से संबंधित तीन नए वीडियो सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इन वीडियो में कुछ लोग पुलिस को भड़काते हुए दिख रहे हैं जबकि कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस बोली, वीडियो में दिख रहे  हैं भीड़ को उकसाने वाले लोग 

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के शनिवार को पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि कुछ युवा पुलिस को ललकारने के साथ ही भीड़ को उकसा रहे हैं। वीडियो में कई वह चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं, जिन्होंने बवाल कराने का काम किया है। यह वीडियो जामा मस्जिद के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रविवार की सुबह 8: 55 बजे का है। वीडियो में कुछ युवा हैं जो भीड़ को पीछे से आगे बुला रहे हैं और धक्का देकर आगे भेज रहे हैं।

इसके बाद वह पुलिस की ओर हाथ उठाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ नारेबाजी भी की गई है। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। रविवार की सुबह हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई और 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बाद में इसी तरह का बवाल दोपहर में नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हुआ था।

थोड़ी सी लापरवाही से और भी ज्यादा बिगड़ सकते थे हालात

जामा मस्जिद से शुरू हुए बवाल की आंच नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा तक तो पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इस बवाल को जल्द ही काबू कर लिया। जिससे शहर के दूसरे हिस्सों में इसकी आंच बेअसर रही। यदि बवाल जल्द काबू नहीं होता तो शहर का माहौल ज्यादा बिगड़ सकता था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाकर इस पर काबू पा लिया था।

फरार उपद्रवी नहीं कर रहे मोबाइल इस्तेमाल

संभल बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हैं। कुछ टीमें दबिश दे रही हैं तो कुछ टीमें वीडियो से फोटो बनाने में जुटी हैं। इसके अलावा एक टीम सर्विलांस के जरिए उपद्रवियों के मोबाइल का लोकेशन पता करने में जुटी है लेकिन फरार उपद्रवी मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिस कारण पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही है।

बवाल के दौरान फूंके गए वाहनों का आकलन पूरा

बवाल के दौरान जो वाहन फूंके गए हैं उनका आकलन परिवहन विभाग द्वारा कर लिया गया है। चार कार और पांच बाइक को उपद्रवियों को जलाया गया और तोड़ा गया। परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 लाखा 21 हजार रुपये की क्षति की गई है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। उसके आधार पर वसूली की कार्रवाई शुरू होगी।

वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा आकलन रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जल्द ही रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।

बिजली विभाग तार जलाने में दर्ज कराएगा रिपोर्ट

बिजली विभाग ने जामा मस्जिद के नजदीक तार जलने का आकलन कर लिया है। आगजनी से दो लाख रुपये कीमत का तार जला है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। इस नुकसान की भरपाई भी प्रशासन उपद्रवियों से ही करेगा। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई थी। इससे तारों में आग लग गई थी। आकलन कराया गया तो करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है

– संभल बवाल से संबंधित तीन वीडियो सामने आए हैं। जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन वीडियो शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। -आंजनेय कुमार सिंह, कमिश्नर, मुरादाबाद मंडल

– संभल बवाल में शामिल रहे उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभल में अब पूरी तरह से शांति है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। -मुनिराज जी, डीआईजी

Hind News Tv
Author: Hind News Tv

PrevPreviousFM Nirmala Sitharaman to Move Banking Laws (Amendment) Bill in Lok Sabha Tomorrow
NextKia Syros SUV: Price & Top FeaturesNext

Leave a Comment Cancel reply

और पढ़ें

Gold rate today: Prices decline on trade deal hopes, stable dollar; what should investors do?

List Of Designations In Indian Army: Salary, Perks And Facilities For Every Rank Explained

Rafale vs F-16: How India and Pakistan’s top fighter jets stack up after Operation Sindoor

Motorola Edge 50 Pro 5G price drops by Rs 8,000 on Flipkart: Here’s how this deal works

India’s ‘Iron Dome’: How ‘Akashteer’ Defence System Neutralised Pakistan Missiles

Gold & silver price prediction today: What’s the gold rate outlook for May 8, 2025

India-Pak tensions: Chinese J-17 fighter jet maker’s stock rallies 36% in 2 days

PM Modi to Cabinet: Moment of pride, a unique operation, it’s only the beginning

OnePlus Ace 6 series to feature Snapdragon 8-series chip, 7,800mAh battery

‘If I can do anything to help…’: Donald Trump wants India-Pakistan clashes to ‘stop’

  • विज्ञापन
Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

Gold rate today: Prices decline on trade deal hopes, stable dollar; what should investors do?

List Of Designations In Indian Army: Salary, Perks And Facilities For Every Rank Explained

Rafale vs F-16: How India and Pakistan’s top fighter jets stack up after Operation Sindoor

Motorola Edge 50 Pro 5G price drops by Rs 8,000 on Flipkart: Here’s how this deal works

India’s ‘Iron Dome’: How ‘Akashteer’ Defence System Neutralised Pakistan Missiles

Gold & silver price prediction today: What’s the gold rate outlook for May 8, 2025

India-Pak tensions: Chinese J-17 fighter jet maker’s stock rallies 36% in 2 days

PM Modi to Cabinet: Moment of pride, a unique operation, it’s only the beginning

  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • आज फोकस में
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • सबसे अच्छी खबर
  • ई-पेपर
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Info
  • Register
  • Home
  • About us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Info
  • Register

Contact us

  • hindnewstv.in@gmail.com
  • +91 9799451111

Follow us on

Facebook Twitter Youtube

© 2024 Reserved Hind News Tv | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail​

Digital Marketing Courses

WhatsApp us

Facebook Twitter Youtube
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिहार
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिहार
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश