चंडीगढ़, 30 नवंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कुछ तरल पदार्थ छिड़कने की घटना की शनिवार को निंदा की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर कथित हमला ‘बेहद शर्मनाक’ है।
केजरीवाल शनिवार शाम एक घेरे के पीछे खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे, जब एक व्यक्ति उनके पास आया और उन पर कुछ तरल पदार्थ छिड़क दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से उन्हें काबू कर लिया।
केजरीवाल और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी बाद में अपना चेहरा पोंछते देखे गए।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मान ने एक बयान में कहा, ‘जब से केजरीवाल ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा के बारे में भाजपा से सवाल करना शुरू किया है, वे हताश हो गए हैं. यह हमला उसी हताशा का सीधा परिणाम है। यह शर्मनाक है कि महज 35 दिनों में अरविंद केजरीवाल पर यह तीसरा हमला है। जब भी भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहती है, वह हिंसा और संघर्ष का सहारा लेती है।
आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी घटना की निंदा की और कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीमो पर इस तरह के ”हमले” बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
देश की जनता सब देख रही है और दिल्ली की जनता भाजपा के इस जघन्य कृत्य का जवाब देगी। वे इस तरह से आप नेताओं को डरा नहीं सकते। यह घटना कानून और व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विफलता को उजागर करती है। अगर भाजपा एक पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती, तो वह आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती है। पीटीआई सीएचएस एचआईजी
Punjab CM calls attack on Kejriwal ‘utterly shameful’
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Author: Hind News Tv
और पढ़ें
नकली चेहरे, असली गद्दारी… देश के अंदर भी बैठे हैं कई दुश्मन, जानिए कौन हैं गिरफ्तार तीन जासूस
जयपुर में लगी भीषण आग, सुबह सुबह मच गई अफरा-तफरी, दौड़ी दमकलें और पुलिस, दहशत में आए लोग..
Hera Pheri 3: राजू और श्याम तो रहेंगे पर बदल जाएंगे ‘बाबू भैया’! परेश रावल ने दिया फैंस को तगड़ा झटका
टूट रहा इस्राइल के सब्र का बांध: हमास ने 20 माह बाद भी नहीं छोड़े 23 बंधक, तीन की हालत नाजुक; IDF लाई नई योजना
हैदराबाद: चारमीनार के पास इमारत में आग लगने से 8 की मौत, 17 घायल
Monsoon 2025 : भीषण गर्मी के बीच आई अच्छी खबर, राजस्थान में मानसून को लेकर IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी
डमी एयरक्राफ्ट के जरिए भारत ने कैसे पाकिस्तान को बनाया मूर्ख? दुश्मन ने खुद बता दिया अपने ठिकानों का पता
भारत-PAK के बीच आज DGMO की बातचीत नहीं:सेना बोली- ऑपरेशन शुरू होने के बाद पाकिस्तान को चेताया था; राहुल का आरोप-पहले जानकारी दी
भारत को सिर्फ पाकिस्तान से ही नहीं, तुर्की से भी रहना चाहिए सावधान, एर्दोगन को इंडिया से क्यों है नफरत