Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ बी बोलने से मना कर दिया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव कि शिवसेना से सांसद संजय राउत नतीजों से खुश नहीं दिखे। उन्होंने इसपर सवाल उठाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए नवभारत टाइम्स.कॉम
Maharashtra Chunav Results Live: महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों को मैं धन्यवाद करता हूं। महायुति ने जो काम किया है जनता ने उस पर वोट दिया है इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।
Panvel Election Results Live: पनवेल सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़ी बढ़त पिछड़ी बाकी पार्टियां
पनवेल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिली हुई है। वहां से प्रशांत रामसेठ ठाकुर को 69062 वोट मिले हैं। वहीं पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया के बलराम दत्तात्रेय पाटील को 58210 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 10852 का अंतर है।
Latur City Election Results Live: लातूर सीट पर कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख आगे
लातूर सिटी विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमित विलासराव देशमुख 5155 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनसे पीछे भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर अर्चना पाटील हैं। अमित को 33987 वोट मिले हैं तो वहीं अर्चना पाटील को 28832 वोट मिले हैं।
Chandivali Election Result Live: चंदावली सीट पर शिंदे की शिवसेना आगे, पीछे हो गई कांग्रेस
चंदावली सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए गुड न्यूज है। उनकी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप भाउसाहेब लांडे 12231 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के खान मोहम्मद आरिफ को पाछे कर दिया है। दिलीप भाउसाहेब को 30295 वोट मिले हैं तो वहीं खान मोहम्मद आरिफ को 18064 वोट मिले हैं।
Vasai Election Result Live: वसई सीट पर बीजेपी जीत की ओर, बहुजन विकास अघाड़ी पिछड़ी
वसई विधानसभा सीट पर बीजेपी की स्नेहा दुबे पंडित आगे चल रही हैं। उन्होंने बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र विष्णु ठाकुर को पीछे किया है। दोनों के बीच 8347 वोटों का अंतर है। स्नेहा दुबे को 53115 वोट मिले हैं, वहीं हितेंद्र ठाकुर को 44768 वोट मिले हैं।
Maharashtra Election Results Live: सभी 288 सीटों पर आ गया फैसला, फिर एक बार महायुति सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। 288 विधानसभा सीटों पर महायुति का कब्जा हो गया है। बीजेपी को 124, शिंदे की शिवसेना को 56, अजित गुट की एनसीपी को 37, कांग्रेस को 19, उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 18, शरद पवार गुट की एनसीपी को 15 और अन्य को 19 सीटें मिली हैं या कहें आगे हैं।