Home » ताजा खबरें » Dholpur News: अब झटपट जयपुर पहुंचिए! धौलपुर से जयपुर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस, 8 घंटे का सफर अब 5 घंटे में |

Dholpur News: अब झटपट जयपुर पहुंचिए! धौलपुर से जयपुर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस, 8 घंटे का सफर अब 5 घंटे में |

राजस्थान रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए धौलपुर से जयपुर के बीच नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस सेवा शुरू कर दी है. इस नई सेवा के शुरू होने से जहां पहले लगभग 8 घंटे का समय लगता था, वहीं अब यह सफर मात्र 5 घंटे में पूरा होगा. बस सीमित ठहराव के साथ सीधे जयपुर पहुंचेगी, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी. रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सुपरफास्ट बस में बेहतर सीटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी. यह सेवा दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए खास तौर पर लाभदायक साबित होगी.

हिन्द न्यूज | राजस्थान | 2 फरवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली 

धौलपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि राजस्थान रोडवेज ने धौलपुर–जयपुर के बीच नई सुपरफास्ट नॉन-स्टॉप बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे अब यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगा. पहले इस रूट पर बस से जयपुर पहुंचने में करीब 8 घंटे लगते थे, लेकिन अब यही सफर लगभग 5 घंटे में पूरा हो जाएगा.

राजस्थान रोडवेज की यह नई सुविधा 1 फरवरी से शुरू की गई है. आगार के मुख्य प्रबंधक जगजीत सिंह ने बताया कि सुपरफास्ट बस रोजाना सुबह 4:30 बजे धौलपुर बस स्टैंड से रवाना होगी और सुबह 9:30 बजे जयपुर पहुंचेगी. यह बस पूरी तरह नॉन-स्टॉप होगी और शहर के अंदरूनी रास्तों की बजाय बाईपास मार्ग से होकर जाएगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सकेगा क्योंकि ट्रैफिक में बस अक्सर फंस जाती हैं जिससे बस और यात्री समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते है. कई बार बीमार यात्री भी समय पर जयपुर नहीं पहुंच पाते थे अब बीमार यात्रियों को भी नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस चलने से बहुत फायदा होगा क्योंकि वह अब धौलपुर से जयपुर समय पर पहुंच पाएंगे.

धौलपुर से चलकर यह बस सुबह 5:00 बजे सैपऊ पहुंचेगी, इसके बाद सैपऊ से रूपवास, फिर रूपवास से भरतपुर बाईपास, महुआ बाईपास, बालाजी (दौसा) होते हुए सीधे जयपुर पहुंचेगी. बाईपास मार्ग से चलने के कारण इस सफर में करीब 1 से 2 घंटों का अतिरिक्त समय भी बचेगा.

समस्या पूरी तरह खत्म हो गई
अब तक धौलपुर से जयपुर जाने के लिए सुबह के समय कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी. जो बसें सुबह चलती थीं, वे केवल भरतपुर तक ही जाती थीं. जयपुर जाने के लिए यात्रियों को या तो बस बदलनी पड़ती थी या लंबा इंतजार करना पड़ता था. नई सुपरफास्ट नॉन-स्टॉप बस सेवा शुरू होने से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है.
वहीं, जयपुर से धौलपुर के लिए यही बस दोपहर 11:55 बजे रवाना होगी और शाम 5:00 बजे तक धौलपुर पहुंच जाएगी. इससे जयपुर से लौटने वाले यात्रियों को भी समय की बड़ी बचत होगी.
कम समय, कम झंझट और ज्यादा सुविधा
कुल मिलाकर, राजस्थान रोडवेज की यह नई सुपरफास्ट बस सेवा धौलपुर और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी. कम समय, कम झंझट और ज्यादा सुविधा के साथ अब यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us