Home » ताजा खबरें » Gold Silver Rate Today, 31 January 2026: सस्ते हो गए सोना-चांदी, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में क्या है भाव |

Gold Silver Rate Today, 31 January 2026: सस्ते हो गए सोना-चांदी, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में क्या है भाव |

Sone Chandi Ka Bhav, 31 January 2026 : सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। ऐसे में दोनों धातुएं काफी सस्ती हो गई हैं। जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव |

हिन्द न्यूज | कारोबार | 31 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। इससे पहले दोनों धातुएं रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। शुक्रवार को ना केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बल्कि सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 3 लाख रुपये से नीचे आ गई है। वहीं सोना प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये से नीचे गिर गया है। सोने के भाव घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारणों से प्रभावित होते हैं। यह गिरावट कई खरीदारों और निवेशकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर में इसका भाव जान लें।

एमसीएक्स पर सोने में इस साल काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सबसे ऊंची कीमत 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी, जबकि सबसे कम कीमत 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह अपने उच्चतम स्तर से 17.53% की गिरावट है। कुल मिलाकर, सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 31,704 रुपये गिर गया है। वहीं शुक्रवार को चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को यह 4,20,048 तक पहुंच गई थी। ऐसे में इसमें 30% की गिरावट आई।

वायदा कारोबार में क्या भाव?

शुक्रवार को वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी और सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

वहीं इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे जारी की गई कीमतों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,545 रुपये कम होकर 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 40,638 रुपये कम होकर 3,39,350 रुपये प्रति किलो हो गई।

IBJA के अनुसार आज सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट सोना: 1,65,795 रुपये
23 कैरेट सोना: 1,65,131 रुपये
22 कैरेट सोना: 1,51,868 रुपये
18 कैरेट सोना: 1,24,346 रुपये
14 कैरेट सोना: 96,990 रुपये

आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

  • दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 169,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का दाम 169,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
  • 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ में यह 155,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव 155,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • 18 कैरेट सोने के दाम भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। दिल्ली और लखनऊ में 18 कैरेट सोना 127,050 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। जबकि मुंबई, कोलकाता और पुणे में यह 126,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में सोने के दाम थोड़े ज्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना 176,730 रुपये, 22 कैरेट सोना 162,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।
  • बाकी कई शहरों जैसे पटना, जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत, नागपुर, बेंगलुरु, वडोदरा, भुवनेश्वर, केरल, रायपुर और हैदराबाद में सोने के दाम मुंबई और कोलकाता के आसपास ही हैं।

    निवेशकों के लिए बड़ा झटका

    सोना चांदी में गिरावट उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो सोने में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे थे। सोने की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जैसे कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति, डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतियां। हाल ही में, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा था, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आई थी। लेकिन अब, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ स्थिरता दिख रही है, तो सोने की मांग थोड़ी कम हुई है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us