Home » ताजा खबरें » Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE: ‘बॉर्डर 2’ के तूफान में भी ‘मर्दानी 3’ ने किया कमाल, जानें फर्स्ट डे का कलेक्शन |

Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE: ‘बॉर्डर 2’ के तूफान में भी ‘मर्दानी 3’ ने किया कमाल, जानें फर्स्ट डे का कलेक्शन |

Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की ‘बॉर्डर 2’ की सुनामी के बीच ठीक ठाक ओपनिंग हुई है, यहां कलेक्शन चेक कर सकते हैं.

हिन्द न्यूज | बॉलीवुड | 31 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE: थियेटर में आज यानि 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म ऐसे समय में आई है जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही बॉर्डर 2 बंपर कमाई कर रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आज मर्दानी 3 का कंपटीशनल सीधे बॉर्डर 2 से हैं. आपको बताते हैं कि रानी मुखर्जी की फिल्म ने  पहले दिन कितनी कमाई की है और थियेटर में कितनी ऑक्यूपेंसी है.

‘मर्दानी 3’ ने सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.80 करोड़ की कमाई की है. (ये आंकड़ें शुरुआती हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. )

‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

सैकनिक के मुताबिक 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग शो में ओवरऑल 8.97% दर्ज की गई है. वहीं, दोपहर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़ी है और ये आंकड़ा 14.78% तक पहुंच गया है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में ये फिल्म करीब 1200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. यशराज फिल्म्स ने फिल्म को लेकर नई रणनीति भी तैयार की है. मेकर्स ने मल्टीप्लेक्स पर फोकस ना करते हुए लिमिटेड स्क्रीन और टिकट की कम दरों पर फोकस किया है ताकि ऑक्यूपेंसी बढ़ाई जा सके. इससे पहले सैंयारा के लिए भी मेकर्स ने यही स्ट्रैटजी अपनाई थी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी.

‘मर्दानी 3’ मूवी रिव्यू

एबीपी लाइव ने मर्दानी 3 को पांच में से 3.5 स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ‘रानी मुखर्जी ने कमाल काम किया है, वो इस किरदार को जैसे जीती हैं, वो मराठी बोलती हैं वो पूरे कनविक्शन के साथ बोलती है, मारती हैं तो किसी भी दबंग सिंघम से कम नहीं लगती, डायलॉग पावरफुल तरीके से बोलती है , हर फ्रेम में रानी ने अपने अभिनय से जान डाल दी है.’

मर्दानी 3 के बारे में

आपको बता दें कि ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है. पहले दो पार्ट हिट साबित हुए थे और तीसरे पार्ट से भी ये ही उम्मीद की जा रही है. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ऑफिसर बनकर हर किसी को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं.

 

 

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us