Rajasthan Weather Today Live Updates | Rajasthan Ka Mausam Kaisa Rahega। जयपुर: राजस्थान में मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोम के चलते आज राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में आज सुबह की ही बादल छाए हुए हैं। माना जा रहा है कि मौसम में आज भी कल की तरह की बदलाव होते रहेंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि कुछ देर धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। जयपुर और आसपास के शहरों में आज रिमझिम बारिश ने मौसम सुहावना बन जाएगा। मौसम विभाग ने जयपुर केंद्र ने राजस्थान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम की गतिविधियां बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
हिन्द न्यूज | राजस्थान | 28 जनवरी 2026 | पोस्टेड बाइ – जाहिद अली

Bharatpur Weather : ओले गिरने के बाद आज भी बारिश का अनुमान
भरतपुर में मानौता खुर्द, रानोता और कुम्हेर-नगर में मंगलवार को ओले गिरने के बाद बुधवार को भी यहां बारिश को लेकर संभावना है। बताया जा रहा है कि आज भी यहां शाम तक बारिश हो सकती है। भरतपुर में मंगलवार को सीकरी में आकाशीय बिजली से महिला की मौत हो गई थी।
Bikaner Weather update: बीकानेर में मौसम सामान्य
बीकानेर में 21 जनवरी को बारिश हुई थी, जिसके बाद से यहां मौसम में सर्दी का असर बना हुआ है। ताजा अपडेट यह है कि यहां पर अभी हवा और बादलों का घेरा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसाक आसपास के जिलों में बारिश हुई तो बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि अधिक संभावना नहीं है।
Churu Weather: चूरू में छाया हुआ है कोहरा
राजस्थान में ंमौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी इलाके में दिखाई दे रहा है। ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश के चूरू जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। यहां शीतलहर और सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। सर्दी के बचने के लिए अलाव का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बदलाव
मौसम को लेकर यह जानकारी मिली है कि राजस्थान में आज मौसम के बदलावों का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में होगा। ऐसे में राजधानी जयपुर में अलावा भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर अलवर और शेखावाटी के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी से सावधानी बरतने की जरूरत है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर, दौसा जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां ओलावृष्टि, तीव्र मेघगर्जन और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान मौसम अपडेट: जयपुर समेत कई शहरों में बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी वर्षा के आंकड़े देखें तो अधिकांश स्टेशनों पर वर्षा शून्य रही। केवल कुछ स्थानों जैसे जयपुर शहर, चित्तौड़गढ़ और कोटा में बहुत हल्की वर्षा या ट्रेस मात्रा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चरण में जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में फिर से छिटपुट वर्षा संभव है।
IMD जयपुर का येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र जयपुर ने 27 जनवरी 2026 को देर रात तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Warning) जारी की है। येलो अलर्ट के तहत भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली तथा 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह चेतावनी अगले तीन घंटों तक मान्य है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई है।
राजस्थान मौसम अपडेट: शेखावाटी के सीकर समेत ये हैं पांच सबसे ठंडे इलाके
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर 4.5°C रहा। इसके बाद सिरोही 7.9°C, पाली 8.4°C, सीकर (AWS) 8.7°C और जैसलमेर 8.9°C शामिल हैं। आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।
राजस्थान में सबसे ठंडा शहर कौन सा रहा? देखें मौसम विभाग का आंकड़ा
राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान के आधार पर अलवर सबसे ठंडा रहा, जहां सुबह का तापमान 4.5°C दर्ज हुआ। यह राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में सबसे कम रहा और ठंड का असर स्पष्ट दिखा। मौसम विभाग ने भरतपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।
Chittorgarh Weather Forecast: चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज
राजस्थान में ठंड के कहर के बीच अधिकतम तापमान की बात करें तो डूंगरपुर (AWS) 28.4°C के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद चित्तौड़गढ़ 27.6°C, कोटा 27.3°C, उदयपुर 27.0°C और जयपुर शहर 25.4°C दर्ज किए गए। पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में आगे चलकर हल्की वर्षा से तापमान में आंशिक गिरावट संभव है।
मौसम का अपडेट: कई शहरों में गिरा पारा, कल भी बारिश की आशंका
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकांश स्टेशनों पर दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि सुबह के न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर गिरावट दर्ज हुई। वर्षा बहुत सीमित रही और अधिकतर जगहों पर शून्य या ट्रेस ही रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
राजस्थान के मौसम का अपडेट, कल जयपुर में 9 डिग्री से नीचे गिर सकता है पारा
आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.9°C और न्यूनतम तापमान: 13°C दर्ज हुआ है। यानी दिन में मौसम हल्का ठंडा रहा और सुबह-सुबह ठंड का असर ज़्यादा महसूस हुआ।
Jaipur Weather Tomorrow: IMD ने बताया कल जयपुर में मौसम का पूर्वानुमान
जयपुर में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से राजधानी में आज रात को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जयपुर, अलवर, धौलपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, झुंझुनूं और दौसा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली और 20–30 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखने की सलाह दी है।
राजस्थान के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें तात्कालिक मौसम चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने तात्कालिक चेतावनी (नाउकास्ट वार्निंग) जारी की है, जो 27 जनवरी को शाम 7 बजे से आगामी तीन घंटे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सवाई माधोपुर, भरतपुर, बारां, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर के मौसम का ताजा हाल, जानें आज कितनी बारिश हुई?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 27 जनवरी 2026 को जयपुर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटों में 0.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, वहीं सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 1.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
राजस्थान में मौसम की ताजा स्थिति, कुछ क्षेत्रों में अलर्ट, देखें मानचित्र
भारतीय मौसम विभाग के ताजा नाउकास्ट मानचित्र के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट और वॉच की स्थिति दर्शाई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

राजस्थान में मौसम अलर्ट: अभी अभी कई जिलों में चेतावनी जारी
भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए ताजा मौसम चेतावनी जारी की है। जारी मानचित्र के अनुसार राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है, जबकि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। प्रशासन और आमजन को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Jaipur Weather update: जयपुर में हवाएं 40 से 50 प्रति किलोमीटर की रफ्तार
प्रदेश की राजधानी जयपुर में दोपहर में धूप निकलने के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में हवाएं 40 से 50 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है।
Dausa Rain Update: दौसा में भी हुई बारिश
राजस्थान के दौसा में भी दोपहर होते होते मौसम ने पलटी मार दी। यहां मंगलवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर होते ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई है। बारिश के कारण यहां श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
Post Views: 52

