Home » उत्तर प्रदेश » UP में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, आरोपियों ने घर में घुसकर जहर का इंजेक्शन लगाया और फरार

UP में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या, आरोपियों ने घर में घुसकर जहर का इंजेक्शन लगाया और फरार

संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार युवकों ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगाया। वह तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार से गांव की प्रधान हैं। 2019 में जुनावई ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए उपचुनाव में उनके पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ब्लाक प्रमुख चुने गए।

गुन्नौर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। बाइक सवार युवकों ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगाया और उनकी मौत हो गई। वह दोपहर में करीब एक बजे अपने जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दफ्तरा हिंमंचल स्थित घेर में चारपाई पर बैठे थे। 

उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके पास पहुंचे, जिनमें से एक ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया और दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली लगने की आशंका में परिवार के लोग उन्हें पहले जुनावई स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उनकी रास्ते में मृत्यु हो गई। 

तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे

करीब 65 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव लगभग तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। वह 2004 में गुन्नौर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके साथ ही वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आरएसएस के जिला कार्यवाह, भाजपा के महामंत्री पद पर भी रहे थे। उनकी पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार से गांव की प्रधान हैं। 2019 में जुनावई ब्लॉक प्रमुख के लिए हुए उपचुनाव में गुलफाम सिंह यादव के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ब्लॉक प्रमुख चुने गए।
उनके बड़े दिव्यप्रकाश यादव ने बताया कि यह घटना रंजिशन की गई है, आरोपित लोगों को पिता ने पहचान लिया था। जिसके बाद गांव में सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी, एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंचे। इससे पूर्व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और फिंगर प्रिंट को लिया। उधर उनके शव न पोस्टमार्टम अलीगढ़ में ही पैनल के द्वारा कराया गया जहां उनके समर्थक और सभी संबंधियों समेत 100 से अधिक लोग पहुंच गए। 

वह भाजपा में जुड़ने से पूर्व आरएसएस के स्वयंसेवक रहे थे और 1976 में बदायूं जिले से जिला कार्यवाह भी रहे थे। इसके बाद उन्हें पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी सौंप थी। जिनकी पत्नी जावित्री देवी पिछले तीन पंचवर्षीय से लगातार गांव में ग्राम प्रधान है। 

एसपी बोले- जल्द घटना को होगा पर्दाफाश

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एक गांव में प्रधान पति को कुछ लोगों के द्वारा इंजेक्शन मारने की घटना सामने आई है। जिनकी हालत बिगड़ने पर नजदीक अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अलीगढ़ ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ तथ्य एकत्रित कर सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं,मजबूत साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

About Editor

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Share Market

शहर चुनें

Follow Us