Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 10 दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं।
भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे में ही रहेंगे। उन्होंने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी खराब सेहत को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच खबर है कि अजित पवार आज दिल्ली में रहेंगे। यहां वे कई अहम बैठकें कर सकते हैं।
शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने खुद को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महायुती के सरकार गठन में थोड़ी देर हो रही है। इस वजह से काफी चर्चाएं और अफवाहें चल रही हैं।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्वस्थता के कारण दो दिन के लिए गांव गए।इसलिए अफवाहें पनपीं। पिछले दो दिनों से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा। दरअसल, इसमें कोई तथ्य नहीं है और मेरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सभी खबरें बेबुनियाद और बेबुनियाद हैं।’
उन्होंने लिखा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद भी मुझे केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला, लेकिन पार्टी संगठन के लिए काम करने की सोच कर मैंने तब भी मंत्री पद ठुकरा दिया। मुझे सत्ता में पद की कोई चाहत नहीं है। मैं एक बार फिर स्पष्ट कर दूं कि मैं राज्य में किसी भी मंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। मैं केवल मेरे लोकसभा क्षेत्र और शिवसेना के लिए काम करूंगा। मेरा अनुरोध है कि वास्तविकता से मुंह न मोड़ें।’