Dhanteras Kharidari Muhurat 2024 “1:41 से 3:12 बजे और फिर शाम 4:40 से रात 8:15 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज धनतेरस के साथ दीपावली महापर्व शुरू हो चुका है और इसी दिन दीपावली पूजन के लिए खरीदारी भी होती है। परंपरा का निर्वाहन करने के साथ ही सोना चांदी के अलावा जरूरत के सामान खरीदे जाते हैं। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय के अनुसार, धनत्रयोदशी के दिन मंगलवार सुबह 10:59 से त्रयोदशी तिथि शुरू होकर बुधवार दोपहर 1:04 तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का पर्व मंगलवार यानी आज ही मनाया जाना शुभ है। इस दिन बर्तन, चांदी, सोना इत्यादि खरीदना शुभ माना जाता है। खरीदारी का मुहूर्त दिन में 1:41 से दोपहर 3:12 बजे और फिर शाम 4:40 से रात 8:15 बजे तक है। वहीं, हनुमान सेतु स्थित वेदविद्यालय के वेदाचार्य गोविंद शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर स्थिर लग्न एवं चौघड़िया मुहूर्त में भी खरीदारी करना अच्छा माना जाता है।



स्थिर लग्न
सुबह 7:33 से 9:50 बजे
दोपहर 1:41 से 3:12 बजे
शाम 6:19 से रात 8:15 बजे
(स्थिर लग्न में पूजा के फल में स्थिरता आती है। स्थित वृष, कुंभ, वृश्चिक व सिंह राशि हैं। )

शुभ चौघड़िया
चर : सुबह 9:21 से 10:46 बजे
लाभ : सुबह 10:46 से 12:10 बजे
अभिजित : 11:48 से 12:33 बजे
अमृत : दोपहर 12:10 से 1:35 बजे
शुभ : दोपहर 3 से 4:24 बजे
लाभ : रात 7:25 से 8:59 बजे
शुभ : रात 10:35 से 12:11 बजे

Hind News Tv
Author: Hind News Tv

Leave a Comment

और पढ़ें