दिल्ली में CM हाउस के बाहर फोर्स तैनात, AAP नेताओं को जाने से रोका; पुलिस से नोकझोंक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आप नेता संजय सिंह सीएम आवास पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। संजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात की लेकिन अधिकारियों ने साफ इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया है।

वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं।

सीएम हाउस के बाहर धरना देने के बाद आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया।

 

Hind News Tv
Author: Hind News Tv

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

Read More