Nissan X-Trail SUV भारत में लॉन्च, Toyota Fortuner से होगी टक्कर

Nissan X-Trail SUV भारत में लॉन्च, Toyota Fortuner से होगी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जापानी ऑटोमेकर Nissan ने भारत में अपनी नई SUV, Nissan X-Trail लॉन्च की है, जिससे अपनी पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। यह SUV किस कीमत पर लॉन्च की गई है? इसमें कौन-कौन से फीचर्स और कितना शक्तिशाली इंजन दिया गया है? बाजार में यह किस कंपनी की SUV से मुकाबला करेगी? आइए जानते हैं।

Nissan X-Trail लॉन्च

Nissan ने भारत में फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में अपनी नई कार X-Trail लॉन्च की है। इस SUV को वैश्विक बाजार में 2020 में ही लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे 2024 में भारत में पेश किया गया है।

SUV में शानदार फीचर्स

Nissan X-Trail SUV भारत में लॉन्च, Toyota Fortuner से होगी टक्कर

X-Trail में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • आठ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 360-डिग्री कैमरा
  • एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले
  • डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 20 इंच के एलॉय व्हील्स
  • सात एयरबैग्स
  • 210 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस
  • LED लाइट्स
  • वायरलेस चार्जर

1.5-लीटर इंजन

इस SUV में 1.5 लीटर की क्षमता वाला तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें CVT गियरबॉक्स है। इस इंजन के साथ SUV को 161 हॉर्सपावर और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क प्राप्त होगा। 1.5 लीटर इंजन के साथ इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी दी गई है।

कीमत: ₹49.92 लाख

Nissan ने X-Trail SUV को ₹49.92 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसे भारत में एक ही वेरिएंट के रूप में CBU (Completely Built-Up Unit) के रूप में पेश किया गया है। SUV की बुकिंग 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

किससे होगी टक्कर

Nissan X-Trail फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में लॉन्च की गई है। इस सेगमेंट में Nissan की यह SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर, MG ग्लोस्टर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कुशाक जैसी SUVs से मुकाबला करेगी।

SatishRana
Author: SatishRana

Leave a Comment