Sukhbir Badal Attack श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा (Narain Singh Chaura) के घर डेरा बाबा नानक में पुलिस ने छापेमारी की है। नारायण सिंह चौड़ा अकाल फेडरेशन के मुखी और हवारा 21 सदस्यीय कमेटी का सदस्य है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

पत्नी से हो रही है पूछताछ
नारायण सिंह चौड़ा पर बुड़ैल जेल ब्रेक की भी आरोप
नारायण सिंह चौड़ा पर आरोप हैं कि साल 2004 में जो बुड़ैल जेल तोड़कर चार खालिस्तानी फरार हुए थे, उसमें चौड़ा ने खालिस्तानियों की मदद की थी। चारों कैदी 94 फुट लंबी सुरंग खोदकर जेल से भाग निकले थे। हालांकि बाद में इस मामले में कोर्ट ने आरोपितों को बरी कर कर दिया था। नारायण सिंह चौरा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था।
बिट्टू ने कहा- मुझे भी मारने की कोशिश की थी
रवनीत बिट्टू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की जान बच गई क्योंकि वह भगवान के घर (श्री हरिमंदिर साहिब) पर थे। उन्होंने कहा कि उनके दादा पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या में भी हमलावर नारायण सिंह चौड़ा शामिल था। उसने पकड़े गए आरोपियों को बुड़ैल जेल से भगाने में मदद की थी। बिट्टू ने यह भी कहा कि हमलावर नारायण सिंह चौड़ा 2009 में उन्हें भी मारने की कोशिश कर रहा था। वह उस समय अपनी गाड़ी में आरडीएक्स लेकर घूम रहा था।
पहले भी चौड़ा ने दी थी धमकी- काहलों
उन्होंने कहा कि आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। वर्ष 2018 में जब वह जमानत पर बाहर आया था तभी उसने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, उनके पिता निर्मल सिंह काहलो और उन्हे धमकिया दी गई थी।
