पुलिसवालों के साथ नंगे पांव नजर आए अल्लू अर्जुन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद पुलिस ने ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी से पहले, अर्जुन को चाय पीते और पत्नी को अलविदा कहते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है।

‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में महिला की मौत के बाद 13 दिसंबर की सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाए जाते हुए देखा गए। हालांकि गिरफ्तारी से पहले उन्हें चाय पीते हुए और पत्नी के सिर को चूमते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला (35 साल) की मौत हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था।

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी से पहले क्या किया?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी से पहले अपने घर के पार्किंग एरिया में दिखाई दे रहे हैं। जहां उनके हाथ में एक चाय की प्याली है। वह उसका लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं, पत्नी स्नेहा रेड्डी भी मौजूद हैं और मुस्कुरा रही हैं। अल्लू अर्जुन भी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और अंत में उनके माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ भी इकट्ठा है और कैमरे से इस नजारो के कैद कर रही है। इस दौरान एक्टर ने सफेद रंग का हूडी और मैचिंग कार्गो पैंट पहना है। अल्लू भी मुस्कुराते हुए फिर पुलिस के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते हैं।

गिरफ्तारी के बाद नंगे पांव दिखे अल्लू अर्जुन

वहीं, दूसरे वीडियो में अल्लू अर्जुन लिफ्ट के अंदर जाते दिख रहे हैं। जहां वह नंगे पांव हैं। साथ में तीन-चार पुलिसवाले भी हैं। यहां अल्लू अर्जुन ने हाफ पैंट और हरे रंग की टीशर्ट भी पहनी हुई है। लिफ्ट बंद होने के बाद वह पुलिसकर्मी एक्टर से मुस्कुराते हुए बात करते दिखाई देते हैं।

Hind News Tv
Author: Hind News Tv

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

Read More