8वें दिन इतना हुआ पुष्पा 2 का कलेक्शन
पुष्पा- द रूल की रिलीज को एक सप्ताह का सफर पूरा हो गया है। पूरे वीक में नॉन हॉलिडे के बावजूद इस मूवी ने कमाई के मामले में जमकर गदर मचाया है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से नीचे नहीं आया है। इनकम का यही शानदार सिलसिला रिलीज के 8वें दिन भी जारी रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार दूसरे गुरुवार को पुष्पा 2 ने करीब 30 करोड़ की कमाई कर ली है।
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ
-
पहला दिन- 164.25 करोड़
-
दूसरा दिन- 93.8 करोड़
-
तीसरा दिन- 119.25 करोड़
-
चौथा दिन- 141.05 करोड़
-
पांचवा दिन- 64.45 करोड़
-
छठा दिन- 51.55 करोड़
-
सातवां दिन- 43.35 करोड़
-
आठवां दिन- 30
-
कुल- 723.35 करोड़
स्त्री 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। लेकिन पुष्पा 2 के सामने ये मूवी छोटी साबित हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर हिंदी भाषा में रिलीज के 8वें दिन स्त्री 2 ने 18.20 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि पुष्पा 2 ने 8वें दिन हिंदी बेल्ट में करीब 25 करोड़ की अनुमानित इनकम कर ली है।
700 करोड़ के पार पहुंची पुष्पा 2
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज 8 दिन में 700 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने के मामले में पुष्पा 2 ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक इस मूवी से पहले कोई फिल्म इतने कम समय में ये कारनामा नहीं कर पाई है।